रुद्रपुर । गत रात्रि किच्छा मार्ग पर काम समाप्त कर बाईक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे मजदूर को भदईपुरा के पास तेज गति से आते डम्पर चालक ने पीछे से टक्कर मार कर रौंद दिया। इस दुर्घटना में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। डम्पर चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी वहां आ पहुंचे और शव देखकर उनमें कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार भदईपुरा शांति कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय भानुप्रताप पुत्र खेमकरन किच्छा में मजदूरी करता था। गत रात्रि वह मजदूरी करने के बाद अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था। मार्ग में भदईपुरा स्थित एक धर्मकांटे के पास पीछे की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर के चालक ने बाइक को जोर से टक्कर मार दी। जिससे बाईक सवार भानुप्रताप डम्पर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी वहां आ गये और उन्होंने वहां खड़े लोगों से घटना के बारे में आवश्यक जानकारी ली तथा शव कब्जे में लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी वहां आ पहुंचे और शव देखकर उनमें कोहराम मच गया। मृतक भानु प्रताप की पत्नी व 6 माह की एक पुत्री है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से पुलिस को काई तहरीर नहीं दी गई थी।




