शहीद एसआई के नाम पर बनी सड़क का उनकी पत्नी ने लोकार्पण कराते हुए  दी श्रद्धांजलि

Spread the love

किच्छा। भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल की 20वीं वाहिनी अरुणाचल प्रदेश की अग्रिम चौकी लमांग में शहीद हुए एसआई ज़मीर अहमद के नाम पर बनी सड़क का उनकी पत्नी नूरजहां से स्थानीय प्रशासन ने लोकार्पण कराते हुए शहीद को श्रद्धांजलि दी।
नगर के वार्ड नंबर 12 निवासी आई टी बी पी के एस आई ज़मीर अहमद वर्ष 2020 में अरुणाचल प्रदेश की अग्रिम चौकी लमांग में शहीद हो गए थे। उनको श्रद्धांजलि देने के रूप में स्थानीय प्रशासन द्वारा वार्ड नंबर 12 में जिला योजना से स्वीकृत नवनिर्मित सड़क का नाम शहीद ज़मीर अहमद के नाम पर रखा। सड़क का लोकार्पण शहीद की पत्नी नूरजहां से स्थानीय प्रशासन की ओर से एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, विधायक तिलकराज बेहड़, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी एवं आईटीबीपी की 34 वीं वाहिनी द्वितीय के कमांड अधिकारी राजेश कुमार जोशी,एस आई जोहन मुहम्मद,एस आई शीशराम कांस्टेबल सरवन कुमार जीवन जोशी एवं निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली,,गुलशन सिंधी,सभासद फिरासत खान एवं प्रमुख समाजसेवी एवं निवर्तमान सभासद नजाकत खान द्वारा कराया गया। इस मौके पर एसडीम कौस्तुभ मिश्रा ने कहा कि ऐसे ही सीमा प्रहरियों के कारण ही पूरा देश चेन और शांति की सांस लेता है हम सब उन अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। एसडीएम ने कहा कि हमें सेना के जवानों का सम्मान करना चाहिए जो बड़ी निर्भीकता से देश की सुरक्षा में लगे हुए हैं। इस मौके पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने शहीद जमीर अहमद की पत्नी नूरजहां को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर आईटीबीपी के कमांड अधिकारी राजेश कुमार जोशी ने कहा कि एस आई शहीद ज़मीर अहमद ने वर्ष 1983 में आईटीबीपी से अपनी सेवा शुरू की थी तथा वर्ष 2020 में लमांग चौकी पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए थे। उन्होंने अपनी 37 वर्ष की सेवा सेना  को दी। प्रमुख समाजसेवी नजाकत खान की ओर से शहीद ज़मीर अहमद की स्मृति में दर्जनों महिलाओं को शाल, स्वेटर एवं पुरुषों को शाल भेट की। पालिका की ओर से मुख्य लेखाकार मुहम्मद ताहिर मलिक को एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया ।इस मौके पर पालिका के लेखा लिपिक प्रवीन सिंह मेहरा, विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, शाहनवाज मलिक, दिलशाद शेख, शफीक अहमद मुनीम जी, रिजवान अहमद, हाफिज अख्तर रज़ा नूरी,नवी अहमद मंसूरी, आदि समेत सैकड़ों नागरिक मौजूद थे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप