स्पेशल ब्रांच इंचार्ज गोविंद वल्लभ बहुगुणा के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई।

Spread the love

किच्छा। उत्तराखंड स्पेशल ब्रांच के स्थानीय स्पेशल ब्रांच इंचार्ज गोविंद वल्लभ बहुगुणा के सेवानिवृत्त होने पर एलआई यू कार्यालय में, स्पेशल ब्रांच स्टाफ एवं क्षेत्र के पत्रकारों ने फूल माला पहनाकर कर भावभीनी विदाई दी।
स्पेशल ब्रांच प्रभारी गोविंद बल्लभ बहुगुणा के सेवानिवृत्त होने पर एल आई यू कार्यालय में सेवानिवृत हुए एसआई गोविंद बल्लभ बहुगुणा को नगर के पत्रकारों, राजनीतिक दलों के लोगों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पुलिस कर्मियों ने भावभीनी विदाई दी। सभी ने श्री बहुगुणा की कार्यशैली की सराहना की। इस मौके पर सेवानिवृत हुए श्री बहुगुणा ने कहा कि मुझे गर्व है कि मुझे उत्तराखंड पुलिस में सेवा देने का अवसर मिला, मैंने अपनी सर्विस के दौरान कई तरह के उतार चढ़ाव देखे थें। उन्होंने बताया कि किच्छा क्षेत्र में मैंने कई सालों तक अपनी सेवा दी है, यहां मुझे हमेशा ही पुलिस विभाग, पत्रकारों एवं स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला है इसके लिए आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। वही एलआई यू इंचार्ज भूपाल सिंह नेगी ने कहा कि एसआई गोविंद बल्लभ बहुगुणा  के साथ हमें काम करने का अवसर मिला उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला जो हमारी सर्विस के दौरान भविष्य में काम आयेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिये यह बहुत भावुक क्षण हैं कि गोविंद बल्लभ बहुगुणा  सेवानिवृत्त हो रहें हैं तथा हमसे दूर हो रहें हैं। हम उनके सुखी एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते है। उन्हें स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर विदाई दी।इस मौके पर एलआई यू एस आई विमला रावत, दामोदर जोशी, महेश धामी, शिवम् शर्मा, ए ए तन्हा, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कैलाश बिष्टेनिया, वेद प्रकाश यादव, सुनील गुप्ता, नितेश बाला, चंदन पांडे, विनय कटियार, एडवोकेट इसरार अंसारी आदि थे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप