पुलिस हिरासत में वृद्ध की बिगड़ी  हालत, मचा हड़कम्प आधी रात को घर से उठाकर ले गयी थी पुलिस

रुद्रपुर। रुद्रपुर पुलिस के विरुद्ध उत्पीड़न का आरोप लगाकर उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजना वृद्ध को भारी पड़ गया। पीड़ित की पत्नी मंजीत कौर ने बताया कि दिनांक 23-24 फरवरी 2024 की रात्रि करीब 1 – 15 बजे रुद्रपुर पुलिस के एसआई मोहन जोशी द्वारा बिना किसी मुकदमे में वारंट के उनके पति गुरविंदर सिंह बाजवा को उनके घर से उठा लिया गया। पुलिस हिरासत में एक वृद्ध की हालत बिगड़ गयी। जिससे पुलिस कर्मियों में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में वृद्ध को जिला अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें हायर सेंटर रैफर किया गया है।

बताया जाता है कि वृद्ध ने पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस उन्हें आधी रात को पूछताछ के लिए घर से उठाकर ले गयी। मामले में पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार गुरविंदर सिंह बाजवा पुलिस की हिरासत में बेहोश हो गये। जिस पर उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया। गुरविंदर की पत्नी मंजीत कौर ने बताया कि उनके पति ने पुलिस उत्पीड़न को लेकर उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजी थी। जिस पर शुक्रवार रात करीब 1.15 बजे रुद्रपुर पुलिस के एसआई मोहन जोशी द्वारा बिना किसी मुकदमे एवं वारंट के गुरविंदर सिंह बाजवा को उनके घर से उठा लिया। पूछने पर बताया गया कि इनके द्वारा की गई शिकायत पर बयान लेने है। मंजीत कौर के मुताबिक पुलिस रात्रि में ही उनके पति को पुलिस चौकी ले गई जहां उन्हें डराया धमकाया गया और उनका उत्पीड़न किया गया ।पुलिस उत्पीड़न के चलते पति की हालत बिगड़ गयी। पुलिस ने उनके साथ क्या किया है, पुलिस बता नही रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस पति को जिला चिकित्सालय रुद्रपुर ले गयी जहां गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद