पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आशाओं ने निकाला विरोध जुलूस सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन कर सीएम को भेजा पत्र मांगे पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

रुद्रपुर ट्रेड यूनियन एक्टू से जुड़ी उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशाओं ने विरोध जुलूस निकालते हुए सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया और पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सीएम को भेजा। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर गौर नहीं किया,तो आंदोलन किया जाएंगा।

शनिवार को यूनियन की जिलाध्यक्ष ममता पानू सहित बड़ी संख्या में आशाएं गांधी पार्क में एकत्र हुई और विरोध जुलूस की शक्ल में सीएमओ कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए सीएम को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौपा। उनका कहना था कि सरकार की हर योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए आशाएं निस्वार्थ भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करती है। बावजूद इसके पिछले लंबे समय से यूनियन पांच सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्षरत है। उन्होंने सीएम धामी से आशाओं को मासिक मानदेय नियम करने,डीजी हेल्थ उत्तराखंड द्वारा आशाओं के मानदेय को लेकर बनाए गए 2021 के प्रस्ताव को लागू करने, आशाओं का न्यूनतम वेतन, कर्मचारी का दर्जा व सेवानिवृत्त होने पर सभी आशाओं को अनिवार्य पेंशन देने,सेवानिवृत होने पर आशाओ को एकमुश्त धनराशि व आजीवन पेंशन का प्रावधान करने,आशाओं को कई मदों के लिए दिए जाने वाली रकम को प्रतिमाह भुगतान करने,आशाओं को ट्रेनिंग व पल्स पोलियो अभियान के दौरान प्रति दिन पांच सौ रुपये का भुगतान करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने आगाह किया कि यदि सरकार ने पांच सूत्रीय मांगों पर गौर नहीं किया,तो आंदोलन किया जाएंगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रीता कश्यप,खटीमा ब्लॉक अध्यक्ष केशवी देवी,जिला सचिव कुलविंदर कौर,बबीता कश्यप,प्रदेश कोषाध्यक्ष ललित मटियाली,सुधा शर्मा, विमलेश यादव,गीता सैनी, रूपेंद्र कौर, निशा शर्मा,बबीता कश्यप, चंद्रावती, अर्चना मिस्त्री, काजल मिस्त्री, सुलता मंडल, अर्चना घरामी, कुसुम लता, आरती अरोड़ा, कंचन ,प्रीति रस्तोगी, किरण देवी, आशा देवी, मीरा देवी, मरियम पाल, विमला देवी, मीना देवी, मंजरी आदि मौजूद रही।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में अधिकारियों की तैनाती को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विभाग में दूसरे विभागों से अधिकारियों की तैनाती के लिए कई अधिकारी कतार में…

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप