दबंगों ने तड़तड़ाई गोलियां,सिर पर बट मारकर किया घायल डीजे में की तोडफोड,कार्यक्रम में मची भगदड़ पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर

Spread the love

रुद्रपुर। शुक्रवार की देर रात रंपुरा बस्ती में उस वक्त भगदड़ मच गई। जब एक दबंग ने अपने साथियों के साथ चल रहे कार्यक्रम में तोड़फोड़ की और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत का माहौल पैदा कर दिया। विरोध करने पर दबंगों ने एक व्यक्ति पर पिस्टल की बट से हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वार्ड-23 निवासी पप्पू कोली ने बताया कि 23 फरवरी यानि शुक्रवार की रात घर में एक कार्यक्रम चल रहा था कि अचानक बदमाश प्रवृति का युवक अपने साथियों के साथ रात ग्यारह बजे आया और अभद्रता करते हुए डीजी में तोड फोड कर दी। जब लोगों ने इसका विरोध किया,तो सभी ने पिस्टल निकाल कर लगभग आठ से नौ राउंड फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिससे मौके पर भगदड़ मचने लगी और हमलावरों ने उसके सिर पर पिस्टल की बट से प्रहार कर घायल कर दिया। जब वह जान बचाकर भागा,तो हमलावर उसके घर पर पहुंचे और दरवाजे पर भी गोलियां दागनी शुरू कर दी। पीड़ित का कहना था कि आरोपी युवक पर कई अपराधिक मामले दर्ज है और आए दिन इलाके में फायरिंग व हमला कर दहशत फैलाने का अपराध क रता रहता है। पीड़ित ने अस्पताल में उपचार कराने के बाद शनिवार की सुबह कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि रंपुरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएंगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी