पूर्व सभासद ने किया खुलासा,निगम पर लगाया आरोप सरकारी भूमि को औने-पौने दामों कर दी फ्री होल्ड 4.07एकड़ की भूमि को दिया 3.10लाख रुपये में

 

रुद्रपुर भूत बंगला के पूर्व सभासद रामबाबू ने बताया कि सात दिसंबर 1988 में तत्कालीन नगर पालिका द्वारा मछली पालन की खुली बोली की निविदा निकाली थी। जिसमें दस्तावेजों में हेरफेर कर लमरा और रंपुरा की भूमि का विलय कर दिया और करोड़ों की भूमि को महज 3.10लाख रुपये औने पौने दामों में खुली बोली कराकर शहर के पांच लोगों के नाम लीज पर दी और उसके बाद भूमि फ्री होल्ड कर दी। जिसमें उत्तराखंड बनने के बाद तत्कालीन नगर निगम ने कोई जांच नहीं करवाई और द स्तावेजों के फाइल ही गायब कर दी।

शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व सभासद रामबाबू ने बताया कि 1988 को खुली बोली नियम का उल्लंघन किया गया,जबकि खुली बोली सर्वोच्च बोली को दी जाती है,लेकिन इस नीलामी में पांच व्यक्तियों की एक ही बोली है और लीज की समयावधि तक अंकित नहीं है। इसके अलावा नजूल भूमि 4.07एक ड पर किसी भी प्रकार का मछली पालन नहीं हो रहा है और भूमि कब्जा धारकों के कब्जे में है। उत्तराखंड बनने के बाद भी नगर पालिका और वर्तमान नगर निगम ने कोई ध्यान नहीं दिया। जब सूचना अधिकार के तहत रिपोर्ट मांगी,तो सरकारी भूमि को खुर्दबुर्द करने का मामला सामने आया। इसके बाद 28 अप्रैल 202 3 को डीएम को पत्र लिखा और शासन स्तर पर पत्राचार करने के बाद मामले की जांच हुई। आरोप था कि जब निगम को पडता ल व कार्रवाई का आदेश दिया गया,तो निगम कार्यालय से दस्तावेजों की फाइल गायब हो गई। पूर्व सभासद का आरोप था कि नि गम की शह पर ही सरकारी भूमि को खुर्दबुर्द करने में सहयोग दिया गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद