एक होटल में जुआ खेल रहे दर्जनभर जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ताश के पत्ते,  94600 नगदी के अलावा 13 मोबाईल बरामद, होटल सीज

किच्छा। एक होटल में जुआ खेल रहे दर्जनभर जुआरियों को पुलिस ने औचक दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। होटल में जुआ का अड्डा संचालित होने पर पुलिस ने होटल को भी सीज कर दिया। जिले में जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत । थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में गठित टीम पुलिस टीम ने देर रात्रि वेली होटल में औचक छापा मारा यहां दो मंजिले में बरामदे में 12 लोगों को ताश के पत्ते और 94600 नगदी के अलावा 13 मोबाईल सहित गिरफ्तार कर लिया। उप जिलाधिकारी से वार्ता के उपरांत वेली होटल को सीज करने की कार्रवाई भी की गयी। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में हफीज अहमद पुत्र हसीब अहमद निवासी वार्ड न0 13 किच्छा , रियाजुद्दीन पुत्र नादे अली निवासी वार्ड न0 13 छोटी मस्जिद के पास किच्छा ,रहीस पुत्र अब्दुल हमीन निवासी बडी मस्जिद पंजाबी मोहल्ला वार्ड 10 किच्छा ,जमुना प्रसाद पुत्र रोशन लाल निवासी ग्राम सतुईया पुलभट्टा , तौसिफ रजा पुत्र इस्लाम खा निवासी वार्ड न0 10 किच्छा ,आकिब पुत्र मकबूल अहमद निवासी बडिया किच्छा ,जिया उल्लाह हसन पुत्र फदल हुसैन निवासी नूरी मस्जिद वार्ड 11 किच्छा ,विमल कुमार पुत्र नित्यानन्द निवासी वार्ड न0 2 सुनहरी किच्छा ,आसिफ पुत्र याकूब खा निवासी नई सुनहरी वार्ड न0 2 किच्छा , जावेद पुत्र कय्यूम निवासी वार्ड न0 11 नूरी मस्जिद किच्छा ,जीशान पुत्र ऐसान निवासी वार्ड 18 सिरौलीकला पुलभट्टा ,अकरम पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी वार्ड न0 11 नूरी मस्जिद किच्छा आदि शामिल हैं। पकड़े गये सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस टीम मुख्य रूप से थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, एएसआई प्रताप सुयाल,एएसआई प्रदीप सिंह,एएसआई सुरेश पसबोला, हेड कांस्टेबल गोविन्द चन्द, हेड कांस्टेबल फिरोज खान, कांस्टेबल दीपक बिष्ट, चारू पन्त , महेंद्र सिंह बिष्ट, अर्पित कुमार आदि शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद