तराईवासियों को मिली सौगात, लालकुआं-अमृतसर रेल सेवा को केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक हरी झड़ी दिखा कर किया रवाना रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर हुआ भट्ट का जोरदार स्वागत सिख समाज, व्यापारियों व कार्यकताओ ने जताया सांसद का आभार 

रुद्रुपर। आज वर्षों पुरानी मांग लालकुआं- अमृतसर ट्रेन जो धरातल पर उतर गई, जिसको रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से केंद्रीय रक्षा पर्यटन राज्यमंत्री, सांसद अजय भट्ट व विधायक शिव अरोरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्रीय रक्षा पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने कहा पिछले दो दशक से भी अधिक से समय से तराई के लोगों द्वारा मांग की जा रही जिसमे धार्मिक सामाजिक व्यापारियों वर्गों द्वारा लगातार पत्र प्राप्त हुए और हमने गंभीरता से लेते हुए इस विषय को संसद  में भी उठाया और इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखित पत्र दिये उनसे अनेको बार मुलाकात की और यह बहुत हर्ष की बात है कि लाल कुआं से अमृतसर के लिए यह ट्रेन आज प्रारंभ हो गयी है।

अजय भट्ट ने कहा इस रेल सेवा से हमारे सेना में सेवा देने वाले सैनिक, अमृतसर में हरमंदिर साहिब जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं व राधा स्वामी पंथ को मानने वाले श्रद्धालुओं के लिये यह ट्रेन बहुत लाभकारी सिद्ध होने वाली है , भट्ट बोले इस रेल सेवा को शुरू करवाने के लगातार प्रयास के बाद यह सफलता प्राप्त हुई है। हम इसके लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिनके विशेष सहयोग से यह कार्य हम कर पाये उनका भी आभार है। मुख्यमंत्री धामी का सहयोग समय समय पर लगातार हर कार्य में उनको मिलता रहा है। वही इससे पहले भट्ट ट्रेन द्वारा रुद्रपुर पहुँचे जहाँ उनका ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ और स्थानीय लोगो व कार्यकर्ताओं में इस ट्रेन सेवा को लेकर भारी उत्साह नजर आया। आज इस ट्रेन में रुद्रपुर से 157 यात्रियों ने ट्रेन से यात्रा की, भट्ट ने कहा कि हमारे लालकुआं, काशीपुर स्टेशन की तस्वीरे भी बदलने वाली हैं जिनका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अमृत भारत योजना के अंतर्गत किया  जाएगा। विकास कार्यो में कोई कमी नही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की तस्वीर बदली है, हम हर क्षेत्र में आगे बढे है।
विधायक शिव अरोरा ने कहा आज बहुत सुखद दिन है कि जिसकी मांग हमने सांसद अजय भट्ट मुख्यमंत्री धामी से लगातार कर रहे थे  वह हम सभी का  की इस बहुत पुरानी मांग को पुराना करने का कार्य किया। लालकुआं अमृतसर  ट्रेन सेवा प्रारंभ हो गयी है, जिसका अजय भट्ट के साथ हमने हरि झड़ी दिखा कर रवाना किया यह ट्रेन तराई ओर पंजाब को जोड़ने की दिशा में एक सेतु का कार्य करेगी , विधायक शिव अरोरा ने कहा सिख समाज राधा स्वामी पंत को मानने वाले लाखों श्रद्धालु ओर बाघा बॉर्डर पर अपनी सेवा दे रहे सैनिको के लिये बहुत बड़ी सुविधा देने वाली ट्रेन साबित होगी,  विधायक शिव अरोरा ने इस ट्रेन सेवा हेतु, रेलमंत्री वैष्णव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सांसद अजय भट्ट का आभार जताया जिन्होंने इस ट्रेन की सौगात दी। इस दौरान जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, गुंजन सुखीजा, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, गुरविंदर चंडोक, दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल , पूर्व मेयर रामपाल, उषा चौधरी, विवेक सक्सेना, राजीव घई, गुरमीत सिंह, सुरमुख सिंह, सुरेश कोली, प्रीत ग्रोवर, प्रमोद शर्मा, राजेश बजाज, अमित नारंग, जगदीश विश्वास, हरीश भट्ट, धीरेश गुप्ता, शालिनी बोरा, राकेश सिंह, राजेश डाबर, संचालन कर्ता सुशील गाबा, मनोज मदान, राजेश कमरा, संदीप राव, मोहित चड्ढा, पंकज बांगा, रोनिक नारंग, श्रीकांत राठौर,सुनील यादव, नमन, विकास सागर व अन्य लोग मौजूद रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद