जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तय की  रूपरेखा 

रुद्रपुर। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में 06 मार्च बुधवार को  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुद्रपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर रूपरेखा तय किये।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 2600 परिवारों को मौके पर निःशुल्क नजूल भूमि फ्री होल्ड के पट्टे/प्रमाण पत्र एवं प्रधानमंत्री आवास (शहरी) के चयनित लाभार्थियों को किफायती मूल्य पर आवास आवंटन पत्र दिये जायेगें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन विभागों द्वारा विकास कार्यो/योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कराये जाने है वे कार्यक्रम स्थल पर पत्थर लगाये ताकि आसानी से विधानसभावार लोकार्पण एवं शिलान्यास सम्पन्न हो सकें। उन्होने नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थल पर पेयजल व शौचालय की भी व्यवस्था की जाये। जिलाधिकारी उदयराज सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को मंच, सेफ हाउस, कुर्सी, वेरिकेटिंग आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग को विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण व शिलान्यास की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही पुलिस को सुचारू यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री बुधवार को गांधी पार्क में विभिन्न विभागों के विकास कार्यो के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे साथ ही नजूल भूमि एवं पीएम आवास के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेगें। उन्होंने मौके पर पार्क की साफ-सफाई कराने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण अभिषेक रुहेला, नगर आयुक्त हल्द्वानी विशाल मिश्रा, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री भाजपा विकास शर्मा,  अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर, मनोज कत्याल, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि राजकुमार, अधिशासी अभियन्ता आरडब्ल्यूडी पंकज कुमार आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद