आवास विकास में शिव शक्ति मंदिर रोड से अटरिया मोड तक जाने वाली सड़क का  विधायक ने  किया शुभारंभ विधायक बोले विकास कार्य से कोई क्षेत्र नहीं  रहेगा अछूता 

Spread the love
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने आवास विकास क्षेत्र 1 .32 करोड़ की लागत से राज्य योजना के अंतर्गत ब्रहस्पति मन्दिर से अटरिया मोड़ तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क का विधायक शिव अरोड़ा द्वारा फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान आवास विकास शिव शक्ति मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं इस रोड को  लेकर स्थानीय लोगों में बहुत लंबे समय इसके निर्माण कार्य की मांग कर रहे थे।
 विगत 15 वर्ष से इस रोड की हालत खस्ता थी, साथ ही बरसात में जलभराव से रोड पर आवागमन आम जनता के लिए मुश्किल हो जा रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा विधायक को इस जर्जर रोड की स्थिति से अवगत कराया गया तो वहीं विधायक शिव अरोड़ा ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपका विधायक इस रोड को बनवा कर देगा तो वहीं प्रदेश की विकास रूपी सोच रखने वाली धामी सरकार के माध्यम से इस रोड को राज्य योजना में पास कराया गया। इसके बाद यह बृहस्पति मंदिर से शिव मंदिर होते हुए अटरिया मोड तक महत्वपूर्ण मार्ग का विधायक द्वारा शिलान्यास कर दिया गया, इससे स्थानीय लोगों में बहुत खुशी नजर आई। उन्होंने अपनी खुशी का इजहार विधायक को मिठाई खिलाकर किया।
इस दौरान कार्यक्रम में राजेश जग्गा, रमेश कालरा, रीना जग्गा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, आदेश शर्मा मनोज मदान, उमेश पसरिचा, बिट्टू, विशाल बांगा, सीमा देवी, बाबू सिंह चौहान, राधेश शर्मा, बृजमोहन ,नरेश ,जयपाल सिंह, अनिल ,परमजीत सिंह, सुभाष धमीजा, महेंद्र अदलखा,यशपाल शर्मा ,नवीन अरोड़ा , सतीश बजाज ,गुलशन बठला, जितेंद्र चिल्लाना, विवेक रस्तोगी, सुभाष राणा, प्रीतम सिंह राजेश कामरा, मयंक कक्कड़, गौरव राजपूत, विक्की सैनी,विकास सागर व अन्य लोग मौजूद रहे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस