काउंसलिंग से लौट रही महिला पर पति ने चाकू से किया हमला पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की    

 रुद्रपुर। महिला हेल्पलाइन के ऐच्छिक ब्यूरो से काउंसलिंग कर वापस लौट रही विवाहिता पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। विवाहिता का आरोप था कि पति ने पहले अपहरण करने का प्रयास किया और जब विफल हो गया, तो चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा फार्म बरेली रोड किच्छा निवासी गुड़िया ने बताया कि उसका पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है। जिसको लेकर 27 फरवरी को वह महिला हेल्प लाइन की ऐच्छिक ब्यूरो से पति के साथ काउंसलिंग कर घर लौट रही थी कि अचानक पति पीछे-पीछे आया और इंदिरा चौक पर टुकटुक में अपहरण कर जबरन बैठने की कोशिश करना लगा। जब विरोध किया, तो दुपट्टे से गला दबाने का प्रयास करना लगा। आरोप था कि जब पति विफल हो गया,तो पति ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। आरोप था कि पति जुनैद ने जान से मारने की कोशिश की और चीख पुकार सुनकर पति मौके से फरार हो गया। आरोप था कि हमले के दौरान ससुर अलाउद्दीन भी मौके पर मौजूद था। पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद