रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो अप्रैल को होने वाली रैली के संदर्भ में आज भाजपा चुनाव कार्यालय रुद्रपुर पर विधायक शिव अरोरा ने प्रेस वार्ता कर मोदी मैदान में होने वाली रैली के संदर्भ में विस्तार से बताया।
विधायक ने कहा कि यह रुद्रपुर उत्तराखंड का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री ने अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत के लिए रुद्रपुर को चुना। 2024 के इलेक्शन की पहली जनसभा जो रुद्रपुर से होने जा रही है, जिसका समय सुबह 10:00 बजे दो अप्रैल रहेगा और जिसमें लाखों की संख्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए जनसमूह रुद्रपुर मोदी मैदान पहुंचेगी। निश्चित रूप से अबकी बार 400 पार के नारे को सार्थक करने के लिए रुद्रपुर की रैली कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रही। इससे पहले 2019 लोकसभा चुनाव में रुद्रपुर में हुई प्रधानमंत्री की रैली को उस समय के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सर्वाधिक उच्च कोटि की रैली बताया था और हम सभी का प्रयास है कि हमारे लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में होने वाली इस रैली को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए हमने तैयारी शुरू कर दी है । प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता इतनी अधिक है कि उनको सुनाने के लिए पूरी नैनीताल लोकसभा से भारी संख्या में लोग रुद्रपुर पहुँचने वाले हैं।
प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक तैयारी शुरू कर दी है और यह रैली ऐतिहासिक होगी और अजय भट्ट जीत के अंतर को कई गुना होने वाला है। इस दौरान जिलाअध्यक्ष कमल जिंदल, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, लोकसभा सयोजक विवेक सक्सेना, अमित नारंग, पूर्व मेयर रामपाल, सुरेश कोली, अनिल चौहान, रामप्रकाश गुप्ता, ललित मिगलानी, मंयक कक्कड़, भारत भूषण चुघ, मोहन तिवारी, श्रीकांत राठौर मौजूद रहे।




