पत्नी से झगड़े के बाद फांसी पर झूल गया पति

रूद्रपुर। पत्नी से आये दिन सम्पत्ति विवाद को लेकर होने वाले झगड़े से तंग आकर युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मूल रूप से ग्राम बल्ली थाना शीशगढ़ बरेली निवासी 25 वर्षीय ज्ञान प्रकाश पुत्र रामस्वरूप यहां लोकविहार कालोनी में परिवार के साथ किरायेदार के रूप में रहता था। सम्पत्ति विवाद को लेकर उसका पत्नी अनीता से आये दिन झगड़ा होता रहता था। अनीता बच्चों सहित 19 मार्च को अपने मायके ग्राम मल्लपुर थाना भोजीपुरा बरेली गई थी। उसकी गैर मौजूदगी में एक अन्य महिला ज्ञान प्रकाश के साथ उसके घर रह रही थी। गत दोपहर ज्ञान प्रकाश ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और परिजनों से आवश्यक जानकारी लेने के बाद शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की माता ने बताया कि उसके पुत्र ज्ञानप्रकाश ने करीब 10 वर्ष पूर्व अनीता से प्रेम विवाह किया था। अनीता की यह पांचवीं शादी थी। अब उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। अनीता का हमेशा पुत्र ज्ञानप्रकाश से सम्पत्ति को लेकर विवाद चलता रहता था। जिस कारण दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ। उसने बताया कि पुत्र ज्ञानप्रकाश के पूर्व से शादीशुदा एक अन्य महिला से भी संबंध थे वह महिला भी यहां पर ही रहती थीै। लेकिन घटना के बाद वह घर से भाग गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो जायेगा।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद