व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा में हुए शामिल कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया माल्यार्पण कर स्वागत

Spread the love

सितारगंज। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन अग्रवाल एवं महिला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष जानकी कोहली अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने वाले लोगों को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन अग्रवाल एवं उनके समर्थको का कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने वालों में ओमप्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रवाल, दीपेंद्र सिंघल, सत्यम अग्रवाल, सच्चिदानंद राय, इकराम खान, अंकुर अग्रवाल, शिवम अग्रवाल शामिल थे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान, गोपाल बोरा,अमित रस्तोगी, विशन दत्त जोशी, संजय गोयल, आदेश ठाकुर, अमित जिंदल, रूपल अग्रवाल आदि मौजूद थे। इधर महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जानकी कोहली अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गई। जानकी कोहली एवं उनके समर्थकों को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान जानकी कोहली ने कहा कि, कांग्रेस की नीतियों से परेशान होकर वह पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर हुए। भाजपा में ही महिलाओं के साथ-साथ हर वर्ग का सम्मान निहित है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि भाजपा की विकास परक नीतियों के कारण ही आज अन्य पार्टियों को छोड़कर, लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर दुग्ध संघ सदस्य रामकुमार,उदय राणा, पंकज रावत, मदनलाल, रवि रस्तोगी, मोहित बिष्ट, राजू डसीला, चंदन कश्यप, उदय राणा, विधि नेगी, विद्या वर्मा, पार्वती देवी, हरविंदर सिंह, ज्ञान सिंह आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी