रूद्रपुर। घर में बर्तन धो रही महिला की करंट लग जाने से मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार सोड़ी कालोनी निवासी प्लम्बर का कार्य करने वाले कन्हईलाल की 35 वर्षीय पत्नी पार्वती गत साये घर में नल के पानी से बर्तन धो रही थी इसी दौरान नल में करंट आ जाने से पार्वती करंट की चपेट में आकर वहीं गिर गई। उसे इस हालत में देख परिजनों में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया।




