पुलिस ने जुआ खेलते पांच पकड़े, चार भागने में हो गये कामयाब  फड़ से 145200 रुपये बरामद,  आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज 

Spread the love
किच्छा। पुलिस ने किशनपुर वार्ड तीन में छापेमारी करते हुए ताश के पत्तों के साथ जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार आरोपी भागने में कामयाब हो गये। पुलिस ने जुए के फड़ से 55200 रुपये और आरोपियों के पास से 90 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 बीते बुधवार को पुलिस आगामी लोकसभा चुनाव ड्यूटी के दौरान वार्ड तीन में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आम के बगीचे में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार आरोपी भागने में कामयाब हो गये। पकड़े गये आरोपियों ने अपने नाम जियाउल हसन निवासी वार्ड 12 नूरी मस्जिद किच्छा, उस्मान अंसारी निवासी पुरानी गल्ला मंडी वार्ड 17 किच्छा, रईस मलिक निवासी वार्ड 14 निकट बड़ी मस्जिद किच्छा, तौसीफ रजा निवासी वार्ड 11 स्लाटर हाउस के पीछे किच्छा और मो. आकिब निवासी रजानगर मस्जिद के पास बंडिया वार्ड 4 किच्छा बताया। जबकि उन्होंने ने फरार आरोपियों के नाम  जमुना प्रसाद निवासी ग्राम सुतईया पुलभट्टा, किशन निवासी पुरानी गल्ला मंडी किच्छा, जावेद निवासी वार्ड 12 निकट नूरी मस्जिद किच्छा, अफरोज निवासी वार्ड 12 निकट नूरी मजिस्द किच्छा बताया। पुलिस ने जुए के फड़ से ताश की गड्डी और 55200 रुपये बरामद किए। जबकि आरोपियों की तलाशी में 90 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी