जिला निर्वाचन अधिकारी  ने बगवाड़ा मंडी का किया स्थलीय निरीक्षण

Spread the love

रुद्रपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के मतगणना हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह ने बगवाड़ा मंडी का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सभी व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सभी स्ट्रांग रूम की सभी खिड़कियां बंद करने, विद्युत व्यवस्था सुव्यवस्थित करने के साथ ही स्ट्रांग रूम के बाहर मेन स्विच लगाने व स्ट्रांग रूमों में पैनी नजर रखने हेतु पर्याप्त सीसीटीवी लगाने व सीसी टीवी कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिये। उन्होंने ईवीएम कन्ट्रोल रूम की मानकों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश नोडल पुलिस को दिये।
उन्होंने मतगणना स्थल में विधानसभा वार मतदान सामग्री वितरण एवं मतदान के बाद मतदान सामग्री एवं ईवीएम जमा करने हेतु सुव्यवस्थित वेरिकेटिंग करने के निर्देश दिये ताकि मतदान कार्मिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़ें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा वार साइन बोर्ड व पूछताछ सहायता केन्द्र बनाये जाये। उन्होंने कहा कि मतगणना कक्षों में जाली लगाकर कवर करें तथा प्रत्याशी एजेंटों हेतु टेबलवार व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये। मतदान कार्मिक वेलफेयर डेस्क के साथ ही चिकित्सा काउंटर भी बनाया जाये। उन्होंने कहा कि मतगणना दिवस हेतु मीडिया सेंटर हेतु स्थान चिन्हित कर पूरी व्यवस्थाए सुनिश्चित कर ली जाये। मीडिया सेंटर में पर्याप्त कुर्सी, टेबल एवं एलईडी आदि व्यवस्थाए भी सुनिश्चित करें। उन्होने अधिशासी अभियन्ता विद्युत व जल संस्थान को विद्युत एवं पेयजल व्यवस्थाए भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान नोडल निर्वाचन / मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, नोडल पुलिस चन्द्रशेखर घोड़के, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष बिष्ट, उप निदेशक मंडी निर्मला बिष्ट, नोडल वेरिकेटिंग राजेन्द्र प्रसाद, एआरटीओ निखिल सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप