जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, युवक का पैर झुलसा

रुद्रपुर। सिडकुल चौकी इलाके में ड्यूटी जाते वक्त एक श्रमिक की जेब में रखा मोबाइल फट गया। जिससे कंपनी में अफरा तफरी मच गई। मोबाइल फटने से युवक का पैर झुलस गया और घायल ने जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया। पीड़ित ने सिडकुल पुलिस को तहरीर देकर उपभोक्ता फोरम जाने की तैयारी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वार्ड-25 सनसिटी कॉलोनी निवासी महेश पाल सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत है। रोजमर्रा की भांति कर्मी कंपनी की बस में बैठकर कंपनी गेट पहुंचा ही था कि अचानक जेब में धुंआ निकलने लगा। जब तक कर्मी कुछ समझ पाता और जेब में रखा मोबाइल निकालता अचानक जेब में रखा मोबाइल धमाके के साथ फट गया। आवाज सुनकर साथ में खड़े कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई और मोबाइल फटने से कर्मी का पैर झुलस गया। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने सिडकुल चौकी पुलिस को तहरीर देने के बाद उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि घायल कर्मचारी ने ढाई साल पहले मोबाइल लिया था और मामला पुलिस स्तर का नहीं है। ऐसे में उपभोक्ता फोरम में याचिका दायर करने के बाद पुलिस हर संभव मदद करेगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद