सामान्य प्रेक्षक ने किया बगवाड़ा में स्ट्रांग रूम मतदान हेतु तैयार की जा रही ईवीएम मशीनों का निरीक्षण    

रूद्रपुर। मंगलवार को सामान्य प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार व रिटर्निंग आफिसर उदयराज सिंह ने बगवाड़ा में स्ट्रांग रूम मतदान हेतु तैयार की जा रही ईवीएम मशीनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने स्ट्रांग रूम परिसर पर पैनी नजर रखे हुए लगे सीसी टीवी कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
रिटर्निंग आफिसर उदयराज सिंह ने बताया कि मतदान हेतु विधानसभा वार ईवीएम मशीनें तैयार की जा रही है जो अंतिम चरण में है। सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विधानसभा वार आवंटित वीयू, सीयू व वीवीपैट का मिलान करते हुए मशीनों को मतदान हेतु तैयार कर टैगिंग कार्य किया जा रहा है। उन्होने बताया कि मतदान दिवस के दिन प्रत्येक सेक्टर मजिस्टेªट के साथ एक-एक ईवीएम विशेषज्ञ तैनात किया जाएगा साथ ही ईवीएम विशेषज्ञों की विधानसभा वार टीमें भी लगाई जाएगी ताकि ईवीएम मशीनों में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर त्वरित निस्तारण किया जा सकेगा। उन्होने बताया कि सखी बूथों पर सभी महिला मतदान अधिकारी लगायी गयी है, उनकी किसी प्रकार की सहायता के लिये एक पुरुष कार्मिक भी रिजर्व में रखा गया है। उन्होने बताया स्ट्रांग रूम परिसर में पैनी नजर रखने हेतु 160 सीसी टीवी कैमरे लगाए गए है जिनका कन्ट्रोल रूम मंडी सचिव कार्यालय कक्ष में स्थापित किया गया है। सामान्य प्रेक्षक ने सीसी टीवी कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, उप निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, नोडल ईवीएम टीएस मर्तोलिया, उप निदेशक मंडी निर्मला बिष्ट, सीओ निहारिका आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद