दरऊ की रगीबा खान ने किया टॉप, सेना में अफसर बनना लक्ष्य


किच्छा। सीबीएसई बोर्ड में बारवीं कक्षा में किच्छा के गांव दरऊ निवासी बिशारत खान की बेटी रगीबा खान ने टॉप किया है। उन्होंने बारहनवी कक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उनकी इस कामयाबी से घर में खुशी का माहौल है। रगीबा दरऊ टांडा के श्री गुरु नानक देव सिख पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। रगीबा ने बताया कि उन्होंने लक्ष्य बनाकर पढ़ाई की थी। कोरोना के कारण घर पर रहकर ही सेल्फ स्टडी की है। रगीबा को हिंदी और पॉलिटिकल साइंस में सर्वाधिक 96 अंक मिले हैं। रगीबा ने बताया कि सेना में जाकर देश सेवा करना उनका लक्ष्य है। रगीबा के एक भाई भारतीय सेना में मेजर के पद पर देश सेवा कर रहे हैं। उनके एक भाई सऊदी के प्रतिष्ठत होटल अल बेक में रेस्टोरेंट मैनेजर हैं। रगीबा की माता हुमैरा खातून आंगनवाड़ी विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि मुस्लिम समाज के बारे में कहा जाता है कि लड़कियों को नहीं पढ़ाया जाता। उन्होंने कहा पुरानी परंपराओं को तोड़कर समाज की लड़कियां कामयाबी की इबारत लिख रही हैं। रगीबा की इस कामयाबी पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, सीएमओ सुनीता चुफाल, कमिश्नर भुवन जोशी, एएसपी कमला बिष्ट, एडीएम एन दुर्गापाल ने बधाई दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद