अनुशासित होकर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराना हमारा दायित्व: उदयराज सिंह  शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा बलों की हुई ब्रीफिंग

Spread the love

रुद्रपुर। 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा सामान्य मतदान के सफल सम्पादन हेतु पुलिस लाईन में सामान्य प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार, पुलिस प्रेक्षक शिव कुमार वर्मा, व्यय प्रेक्षक टी शंकर, जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह के उपस्थिति में सुरक्षा बलों की ब्रीफिंग हुई। पुलिस प्रेक्षक शिव कुमार वर्मा ने सुरक्षा बलों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार कार्य करते हुए निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतदान कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह ने सुरक्षा बलों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब निर्वाचन आयोग के अंग हैं, अनुशासित होकर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर जोनल मजिस्टेªट व सेक्टर जोनल पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए मतदान सम्पन्न करायेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा अति महत्वपूर्ण है इस लिए ईवीएम को लाना व ले जाने में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें व ईवीएम को अपने से अलग न करें। उन्होने कहा कि सभी सैक्टर व जोनल मजिस्टेªट व पुलिस अधिकारी क्रिटीकल व वर्नेबल बूथों पर पैनी नजर रखेंगे व पोलिंग बूथों के बाहर अनावश्यक भीड़ का जमावाड़ा कतई न होने देंगे, अपने व्यवहार में विनम्रता रखेंगें इसी के साथ समन्वय बना कर शान्तिपूर्ण मतदान कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने कहा कि मतदान के दिन बूथ के भीतर मोबाईल पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा, 200 मीटर परिधि के बाहर प्रत्याशियों के बस्ते लगाये जायेंगें। मतदान पार्टियों को अपने बूथ पर ही रात्रि विश्राम कराना सुनिश्चित करेंगे तथा मतदान पार्टियों के बूथ पर पहुंचने व मतदान समाप्ति के उपरान्त मतदान पार्टियों की रवानगी की सूचना कंट्रोल रूम में देना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने कहा कि मतदान दिवस पर मतदाताओं को वाहनों द्वारा परिवहन करना पूर्णतया प्रतिबन्धित होगा, कोई व्यक्ति अपने निजी वाहन से अपने परिवार को मतदान कराने हेतु ले जा सकता है, मगर वाहन बूथ से 200 मीटर दूरी पर ही पार्किंग करना होगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने सुरक्षा जवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी जोनल/सेक्टर मजिस्टेªट, पुलिस अधिकारी व सुरक्षा बल आपस में समन्वय बनाकर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने कहा कि निष्पक्ष होना ही नहीं अपितु निष्पक्ष दिखना भी अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासित होकर कार्य करें व अपनी वाणी को संयमित रखें। उन्होने बताया कि जनपद को 3 सुपर जोनों में विभक्त किया गया है, प्रथम जोन में जसपुर, काशीपुर व बाजपुर रखा गया है, द्वितीय जोन गदरपुर, रुद्रपुर व किच्छा एवं तृतीय जोन में सितारगंज, नानकमत्ता व खटीमा रखा गया है। इसी के साथ जनपद में 21 जोन व 119 सैक्टर बनाये गयें है।
उन्होने कहा कि सभी जोनल, सैक्टर मजिस्टेªट व पुलिस अधिकारी वायरलैस के माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे, इसी के साथ प्रत्येक विधानसभा में पुलिस वायरलैस टीमें भी लगाई गयी है। उन्होने कहा कि मतदान पार्टियां बिगवाड़ा मण्डी से प्रस्थान करेंगी, सभी सुरक्षा कर्मी अपनी पोलिंग पार्टी के साथ निर्धारित वाहनों में ही जाना सुनिश्चित करेंगे, कोई भी अपने निजी वाहनों का प्रयोग नही करेंगे तथा रूट चार्ट के अनुसार ही वाहन संचरण करेंगे। उन्होने कहा कि सभी जोनल/सैक्टर मजिस्टेªट व पुलिस अधिकारी अपने मतदान पार्टियो की रवानगी सुनिश्चित कर बूथ पर पहंुचने की सूचना भी देंगे, साथ ही मतदान दिवस के प्रातः मॉकपॉल मतदान प्रारम्भ होने के साथ ही हर दो घंटे में मतदान की सूचना कंट्रोल रूम को अनिवार्य रूप से देंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/नोडल कार्मिक स्वीप मनीष कुमार, एएसपी चन्द्र शेखर घोड़के, मनोज कत्याल, अभय प्रताप सिंह, एडीएम अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, सीओ निहारिका तांेमर, अनुषा बडोला, एआरटीओ निखिल शर्मा सहित सैक्टर/जोनल मजिस्टेªट, अर्धसैनिक बल, एवं सुरक्षा बलों के जवान मौजूद थे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस