हादसे में घायल फोरेंसिक लेब हेड के पुत्र की मौत, परिजनों में शोक की लहर

रुद्रपुर। बीते दिनों हल्द्वानी में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए रूद्रपुर विधि विज्ञान प्रयोगशाला के प्रमुख हल्द्वानी निवासी डा0दयाल शरण के पुत्र की दिल्ली के एम्स में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उसके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस महकमें में भी शोक की लहर व्याप्त हो गई।

जानकारी के अनुसार रूद्रपुर विधि विज्ञान प्रयोगशाला के प्रमुख हल्द्वानी निवासी डा0दयाल शरण का 24 वर्षीय पुत्र धीरज शरण गत 16 अप्रैल को हल्द्वानी में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत में सुधार न होने पर उसे उपचार के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। जहां गत रात्रि धीरज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। धीरज के निधन का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस महकमें में भी शोक की लहर व्याप्त हो गई। आज स्व. धीरज का रानी बाग स्थित चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया गया। जहां रुद्रपुर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,बिथरी चैनपुर के पूर्व विधायक पप्पू बडतौल,जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के पति सुरेश गंगवार, हरीश सेतिया, सतनाम सिंह, ललित सिंह बिष्ट सहित कई पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में लोगों ने स्व. धीरज को अंतिम विदाई दी। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिये घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है।  उनके आवास पर पहुंच कर लोग शोक व्यक्त कर रहे है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद