दिनदहाड़े महिला ने मेडिकल स्टोर से उड़ाई नगदी

रुद्रपुर। दो बच्चों के साथ मेडिकल स्टोर पर आयी एक महिला ढाई हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गयी। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दुकान स्वामी ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंपकर कार्यवाही की गुहार लगायी है। वहीं चोरी की एक अन्य घटना में अज्ञात चोरो ने एक कमरे में घुसकर मोबाइल और घड़ी समेत हजारों की नगदी उड़ा ली।

पुलिस को दी गयी तहरीर में शिमला बहादुर निवासी अजय प्रताप पुत्र रामपाल ने बताया कि उसका शिमला बहादुर में न्यू हरदेव मेडिकल स्टोर के नाम से प्रतिष्ठान है। बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे उसकी गैर मौजूदगी में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ दुकान पर आयी और दुकान के अंदर घुसकर टेबल पर रखे पर्स से ढाई हजार रूपये की नगदी चोरी करके फरार हो गयी। चोरी की पूरी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हुयी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आजाद नगर वार्ड नं. सात निवासी लाला राम पुत्र मोहन स्वरूप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रोजाना की तरह वह शाम सात बजे ड्यूटी के लिए चला गया। जबकि बच्चे घर पर थे। रात को अज्ञात चोरों ने कमरे से वीवो कंपनी का फोन, एक घड़ी और पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 4600 की नगदी के अलावा, अलग अलग बैंकों के चार एटीएम कार्ड और दो क्रेडिट कार्ड थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद