नशे के इंजेक्शनों के साथ एक गिरफ्तार

रुद्रपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस ने नशे के इंजेक्शनों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।  पकड़े गये इंजेक्शनों को वह बहेड़ी की एक महिला से खरीदकर लाया था। पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान जब पुलिस टीम इन्द्रा चौक से किच्छा रोड पर कूड़े के ढेर के पास आने जाने वाले वाहनों को चैक कर रही थी तभी एक व्यक्ति किच्छा की तरफ से रुद्रपुर की  ओर पैदल पैदल आता दिखाई दिया जिसके हाथ में एक सफेद रंग का थैला था। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और वापस किच्छा की तरफ तेजी से जाने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। जब उसके पास बैग में तलाशी ली गयी तो उसमें नशे के 45 इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम जुनैद रजा पुत्र रशीद खान निवासी वार्ड नं 17 खेड़ा रुद्रपुर बताया। साथ ही बताया कि वह नशे का आदी है और काम धंधा नहीं मिलने के कारण नशे के इंजेक्शनों की तस्करी का काम करता है। पकड़े गये इंजेक्शनों को वह बहेड़ी की एक महिला से खरीदकर लाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में उसका चालान करते हुए न्यायालय में पेश किया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद