सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण 

रूद्रपुर। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास ने कलेक्टेªट पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह से जनपद की 09 विधानसभाओं की बगवाड़ा मंडी में बनाये गये स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था आदि की जानकारी ली। इस दौरान उन्होने जिलाधिकारी कार्यालय से लैपटॉप पर स्ट्रांक रूम/परिसर में लगाये गये सीसी टीवी कैमरे को देखा एवं वहा पर हो रही गतिविधियों को परखा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्ट्रांग रूम बगवाड़ा मंडी की थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गयी है एवं पर्याप्त मात्रा में सीसी टीवी कैमरे लगाये गये है। उन्होने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम के बाहर अग्निशमन यंत्र लगाये गये है एवं परिसर में ही 03 अग्निशमन वाहन तैनात किये गये है। उन्होने बताया कि बगवाड़ा मंडी में ही सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम बनाया गया है जिसमे अधिकारियों द्वारा 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। इसके उपरांत मस्तु दास ने बगवाड़ा मंडी में बनाये गये स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिये कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाये। इसके उपरांत उन्होने स्ट्रांग रूम पर पैनी नजर रख रहे सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर डॉ0 अमृता शर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद