निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल होंगे पूर्व विधायक ठुकराल

रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव में तटस्थ भूमिका में रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल अब शीघ्र कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं। निकाय चुनाव में वे फिर अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। मेयर की सीट सामान्य होने पर वे मेयर के चुनाव में ताल ठोक सकते हैं।
भाजपा से टिकट कटने के बाद राजकुमार ठुकराल ने निर्दलीय के रूप में हैट्रिक लगाने की कोशिश की थी, मगर वे चुनाव हार गए थे। हालांकि उनका मन भाजपा में ही शामिल होने का था, लेकिन लोकसभा चुनाव में उनकी भाजपा में वापसी नहीं हो पाई। फिलहाल भाजपा में उन्हें अपना राजनीतिक भविष्य नजर नहीं आ रहा है। सूत्रों की मानें तो अब दो बार विधायक रहे ठुकराल कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने अपने शुभचिंतकों से भी रायशुमारी की है और यह तय हो गया है कि वे कांग्रेस में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक वह कांग्रेस में शामिल होंगे। उनकी यह शर्त भी है कि सीट सामान्य होने की स्थिति में कांग्रेस उन्हें मेयर का टिकट देगी। सब कुछ लगभग फाइनल हो गया है। अब सिर्फ फैसले की घड़ी का इंतजार है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद