युवक पर फायरिंग मामले में दो नाबालिग सहित पांच गिरफ्तार

रुद्रपुर। बीते दिनों शांति कालोनी में युवक पर फायरिंग और सरेआम पिटाई के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।  हरप्रीत उर्फ हैप्पी पुत्र जरनैल सिंह निवासी शांति कॉलोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि बीती 11 मई को वह अपने दोस्त मोहित के साथ जब रेशम बड़ी की तरफ जा रहा था तभी होली चौक रेशमबाड़ी के पास घात लगाकर बैठे दस बारह युवकों ने उस पर तमंचा तानकर फायर कर दिया जिसमें वह बाल बाल बचा। हमलावरों ने लात घूसो और बेल्टों से उसकी सरेआम पिटाई की। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई। मामले में पुलिस ने सुहेल, समीर, रिजवी सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस पंजीकृत किया था। एसएसपी ने सरेआम गुंडागर्दी करने वालों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये थे। जिस पर कोतवाल धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर सीसीटीवी फुटेज व अन्य जानकारी के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले 2 नाबालिगों सहित कुल 5 शातिर आरोपियों को घटना में प्रयुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार किया कर लिया। पकड़े गये आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में वार्ड नंबर 17 खेड़ा निवासी सोहेल पुत्र फरीद बाबा,समीर पुत्र गुîóू, ,रिजवान उर्फ रिजवी पुत्र नजीर अहमद सहित दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गये अभियुक्त रिजवान उर्फ रिजवी, सुहैल और समीर का आपराधिक इतिहास रहा है। रिजवान के खिलाफ रुद्रपुर थाने में सात मुकदमे दर्ज हैं। जबकि सुहैल के खिलाफ रूद्रपुर थाने में तीन मुकदमे हैं। जबकि समीर के खिलाफ दो मुकदमे चल रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में कोतवाल धीरेंद्र कुमार, एसआई नवीन बुधानी,दीपक कौशिक,विकास कुमार, एएसआई नवीन जोशी, का.अमित जोशी,महेंद्र कुमार,विजयपाल, गणेश धानिक आदि शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद