पुलिस ने किया डीजल चोरी की घटना का खुलासा
तमंचे के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
रुद्रपुर। सिडकुल पंतनगर क्षेत्र में डीजल चोरी की घटना का खुलासा कर पंतनगर पुलिस ने दो आरोपियों को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्तों से मोटर पम्प, प्लास्टिक पाइप, 03 प्लास्टिक की जरकीन में 100 लीटर डीजल व 01 खाली जरकीन, पेचकस, लोहे का पलास,हथौड़ी, छेनी आदि बरामद हुआ। एसएसपी द्वारा पुलिस टीम हेतु 1,500 के इनाम की घोषणा की गई।
जानकारी देते हुए कहा कि संजीव मुंजाल पुत्र शेरचंद्र निवासी महेशपुरा रुद्रपुर उधम सिंह नगर द्वारा अवगत कराया कि दिनाँक 12/05/24 को हमारी गाड़ी संख्या NL01AG1694 माल लोड करने पंतनगर स्थित सिडकुल में गई थी माल लोड होने के बाद ड्राइवर ने Nestle कंपनी के पास गाड़ी लगाकर सो गया । 13/05/24 को रात्रि 2.30 बजे कुछ अज्ञात लोग Duster गाड़ी मे आए जिसका नम्बर UK07AS9699 है हमारी गाड़ी की टंकी तोड़कर 400 लीटर डीजल चोरी करके ले गए तहरीर के आधार पर थाना पंतनगर पर मु0अ0सं0-87/2024 धारा 379/427 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी पंतनगर के नेतृत्व में थाना पंतनगर व SOG की सयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया । उपरोक्त घटना की सुरागरसी पतारसी करते हुए दिनांक 20-05-2024 को मुखबिर खास की सूचना पर जितेन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी 120/2 बिशरत नगर थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ0प्र उम्र 40 वर्ष व नूर मोहम्मद पुत्र अशरफ निवासी बिशारत नगर थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ0प्र0 को ब्लाक रोड रुद्रपुर उधम सिंह नगर से घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटर पम्प , 02 अदद प्लास्टिक पाइप रंग नीला सफेद (लगभग 10 फुट, 7 फुट) , 03 अदद प्लास्टिक की जरकीन में 100 लीटर डीजल व 01 खाली जरकीन ,02 अदद पेचकस, 01 अदद लोहे का पलास ,01 अदद हथौड़ी ,01 अदद छैनी लोहे की,01 अदद तमंचा नाजायज 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर,एक अदद चाकू नाजायज,वाहन UK-07-AS-9699 डस्टर रंग ग्रे,के हस्व कायदा समय 17.20 बजे गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 411,120 बी IPC व 3/4/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोतरी की गई । अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान घटना में सर्वजोत उर्फ साबा व गुरजोत निवासीगण बिलासपुर का भी डीजल चोरी की घटना कारित करना प्रकाश में आया। फरार अभियुक्त गणों की तलाश जारी है। एसएसपी द्वारा पुलिस टीम हेतु 1,500 के इनाम की घोषणा की गई।




