बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर लूट ली क्रेटा कार

Spread the love

रुद्रपुर,  बुधवार की रात 12 बजे बाइक सवार बदमाशों द्वारा पिस्टल दिखाकर क्रेटा कार लूटने का मामला सामने आया है। वारदात की सूचना मिलते ही शहर में नाकाबंदी कर दी गयी और सीमाओं पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी। बावजूद बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा, जबकि पुलिस चालक से लगातार पूछताछ कर वास्तविक घटना की जानकारी जुटाने में लग गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम डिबडिबा बिलासपुर यूपी निवासी युवराज सिंह की क्रेटा कार को मानपुर ओझा बिलासपुर निवासी छोटू विश्वास चलाता है और पिछले काफी समय से कार का चालक है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात 12 बजे चालक चंडीगढ़ नंबर की क्रेटा कार को लेकर काशीपुर बाईपास स्थित एक दुकान पर जा रहा था।

इस बीच बाइक पर सवार दो बदमाश आये और पिस्टल दिखाकर धमकी देने लगे। इसके बाद बाइक सवार में से एक युवक क्रेटा कार को लूट कर किच्छा की ओर फरार हो गया। बताया कि चालक द्वारा आनन-फानन में डायल 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतवाल धीरेंद्र कुमार और बाजार चौकी प्रभारी पंकज मेहर पुलिस बल के घटनास्थल पहुंचे और चालक से जानकारी लेने के बाद सभी चीमा मोबाइल व बॉर्डर पर तैनात पुलिस बल को नाकाबंदी करने की सूचना दी। पुलिस ने काफी देर तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। बावजूद बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा, जबकि पूछताछ के दौरान चालक बार-बार घटनास्थल को बदल रहा था।

जिसके बाद पुलिस ने चालक को साथ लेकर लूटकांड की जांच शुरू कर दी। उधर, कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। वहीं चालक द्वारा बदलते बयान के कारण पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही जल्द खुलासा किया जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप