12 से 14 जून तक प्री मानसून की उम्मीद…मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

रुद्रपुर, तराई में लगातार तापमान में वृद्धि होती जा रही है। चिलचिलाती धूप के साथ गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल है। लोग मुंह ढककर या छाते का सहारा ले रहे हैं। वहीं गर्मी से बचने के लिए लोग सड़क किनारे लगे गन्ने, बेल के जूस का सेवन कर रहे हैं। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने 12 से 14 जून के बीच प्री मानसून की संभावना जतायी है।

यहां बता दें कि पिछले एक पखवाड़े से तराई में लगातार गर्मी बढ़ रही है। तापमान भी बढ़कर 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने गुरुवार को तराई में बादलों के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना जतायी है, जबकि पहाड़ों में हल्की बारिश की संभावना जतायी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक जून को 10-15 मिलीमीटर बारिश की संभावना जतायी है।

जीबी पंत विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इस बार प्री मानसून 12 से 14 जून तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि बारिश नहीं होने के कारण इस तरह की गर्मी हो रही है। इसका असर आम और लीची पर भी पड़ेगा। बारिश नहीं होने के कारण समय पर पहले ही आम लीची तैयार हो जाएगी और इनमें मिठास भी कम होगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद