घात लगाकर बैठे बदमाशों ने बाइक सवार युवकों पर की फायरिंग, एक गंभीर लूट के इरादे से दिया वारदात को अंजाम, पुलिस तलाश में जुटी

Spread the love
रूद्रपुर। ट्रांजिट थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर सिडकुल ढाल के पास घात लगाकर बैठे बदमाशों ने लूट के इरादे से बाइक सवार दो युवकों पर फायरिंग कर दी। जिससे एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।  गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष भारत सिंह ने चिकित्सालय जाकर घायल युवक का हालचाल जाना और उससे मामले की जानकारी ली। घायल के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी देखी। पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

 हरपाल सिंह पुत्र मिहीलाल निवासी ग्राम मेघनागला कदीम थाना शहजादघ्नगर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश ने बताया कि उसका पुत्र जितेन्द्र कुमार रुद्रपुर में रहकर सिडकुल स्थित फैक्ट्री में मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करता है। 31 मई को रात लगभग 11.30 बजे वह अपने गाँव के ही साथी पुष्पेंद्र यादव के ट्रांसपोर्ट से अपने घर की तरफ मोटरसाइकिल संख्या यूपी 22 एक्स 8319 से जा रहा था । उसके साथ में प्रियांशु गंगवार पुत्र जमुना प्रसाद निवासी मोहम्मद नगर खुटिया तहसील मिलक जिला रामपुर भी था। तभी हनुमान धाम स्थित ढाल पर कुछ लड़के बीच रस्ते में खड़े थे और उन्होंने लूट के इरादे से जीतेन्द्र और प्रियांशु गंगवार को रोकने की कोशिश की। साथ ही गाली गलोच शुरू कर दी। बीच बचाव करते हुए उक्त लड़कों ने जीतेन्द्र पर तमंचे से फायर कर दिया। जिससे जीतेन्द्र के सीने व हाथ में गोली लग गई और वह खून से लथपथ हो गया। उन्होंने बताया कि प्रियांशु जब जीतेन्द्र को लेकर जिला हॉस्पिटल की तरफ लेकर जाने लगा तो उक्त लड़कों ने जीतेन्द्र का घायल अवस्था में भी जान से मारने के इरादे से पुलिस लाइन के गेट तक पीछा किया। जितेन्द्र को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय ले जाने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उस रेफर कर दिया गया। जहां से जितेंद्र को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय भर्ती कर दिया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत सिंह ने चिकित्सालय जाकर घायल युवक का हालचाल जाना और उससे मामले की विस्तार से जानकारी ली। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत सिंह ने बताया कि मामले का शीघ्र खुलासा कर दिया जायेगा।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :  कुमाऊं एसटीएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गदरपुर इलाके के गांव से  एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और बम धमाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज