भाजयुमो नेता ने पिता को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतारा  सम्पत्ति को लेकर चल रहा था विवाद , पुलिस ने चाकू सहित लिया हिरासत में

रूद्रपुर। सम्पत्ति को लेकर चले आ रहे विवाद को लेकर आज शनिवार तड़के ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्रांर्गत मौहल्ला आजादनगर शमशान घाट रोड़ पर भाजयुमो के एक नेता ने अपने पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया तथा घर से अपने परिवार व छोटे भाई के साथ भाग निकला। पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष भारत सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर लहूलुहान हालत में मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मौके से खून से सना चाकू भी बरामद कर लिया। बाद में पुलिस ने मामले में तत्पर कार्रवाई करते हुए आरोपी भाजयुमो नेता व उसके भाई को दबोचकर पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्रांर्गत मौहल्ला आजादनगर शमशान घाट रोड़ निवासी 50 वर्षीय तोताराम राठौर पुत्र जागन लाल टुकटुक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। कुछ माह पूर्व एक दुर्घटना में उसका पैर जख्मी हो जाने के कारण वह घर में ही रह रहा था। उसका बड़ा पुत्र दीपक राठौर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त है और मजदूरी कर पत्नी पूजा व दो छोटे बच्चों को पालता है,  जबकि छोटा पुत्र 16 वर्षीय सुमित राठौर घर में ही मदद करता है। तोताराम की पत्नी करीब तीन वर्ष पूर्व घर से चली गई थी। बताया जाता है कि दीपक का पिता तोताराम से पिछले काफी समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पिता ने दीपक को किच्छा में प्लॉट भी दिया था जो दीपक ने बेच दिया । बताया जाता है कि गत रात्रि दीपक का पिता से सम्पत्ति को लेकर झगड़ा भी हुआ था। आज शनिवार प्रातः करीब चार बजे जब सारा परिवार गहरी नींद सोया हुआ था दीपक ने पिता के कमरे में जाकर उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उनका पेट फाड़ दिया और उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़ अपने परिवार व छोटे भाई सुमित को लेकर घर से भाग गया। पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घर में शोर की आवाज सुनकर किरायेदार ने उठ कर घर का मंजर देखा तो उसने पड़ोसियों को सारी बात बताई। मौहल्ले में तोताराम की हत्या से हड़कम्प मच गया और भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गये। इधर मामले की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष भारत सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर लहूलुहान हालत में मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मौके से खून से सना चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी भाजयुमो नेता दीपक राठौर व उसके भाई सुमित को खोजबीन कर दबोच लिया और थाने में लाकर उनसे घटना के संदर्भ में सघन पूछताछ शुरू कर दी।  सूचना पर एएसपी निहारिका तोमर व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  समाचार लिखे जाने तक पुलिस को मामले में कोई तहरीर नहीं मिली थी।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद