चोरी की आठ बाइकों के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार 

किच्छा। पुलिस ने चोरी की आठ बाइकों के साथ तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने कोतवाली परिसर में किया।
एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोडके ने कोतवाली परिसर में जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाल सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चैकिंग के दौरान हल्द्वानी रोड पर बेनी मजार के पास बिना नम्बर की एक बाइक पर सवार तीन युवकों को  आते देखा जो पुलिस टीम को देखकर बाइक समेत भागने का प्रयास करने लगे जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। बिना नम्बर बाइक सवार तीनों युवकों को हिरासत में लेते हुए बाइक के पेपर दिखाने को कहा तो वह पुलिस को गुमराह करने लगे। पुलिस के कड़े रवैये पर  युवकों ने बाइक को दिनांक 02-05-24 को गुंजन पैलेस किच्छा से चोरी करना स्वीकार किया।  पुलिस टीम द्वारा तीनों युवकों से कड़ी पूछताछ की तो तीनों बाइक चोरों की निशानदेही पर विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई 07 अन्य बाइकें बरामद हुई।पुलिस पूछताछ में हिरासत में लिए गए युवकों ने अपने नाम सुकुम सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी गोल गेट थाना पंतनगर जिला उधम सिंह नगर,  कृष्ण कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी बेनी कॉलोनी थाना पंतनगर जिला उधम सिंह नगर, आबिद अली उर्फ़ छन्नू पुत्र साकिर अली निवासी गोल गेट थाना पंतनगर जिला उधम सिंह नगर बताया। पुलिस ने तीनों बाइक चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुन्दरम शर्मा,एस एस आई विनोद जोशी, एसआई ओपी सिंह नेगी, एसआई विजय कुमार, एसआई अर्जुन सिंह, एसआई राजेंद्र पंत के अलावा एएसआई जगदीश मेहरा, कांस्टेबल त्रिलोक पांडे, खष्टी पाठक, मोनिया आदि शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद