छीना झपटी गैंग का शातिर लुटेरे मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार

Spread the love

किच्छा। पुलभट्टा पुलिस द्वारा छीना झपटी गैंग के शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  जानकारी के अनुसार पूरन लाल पुत्र नौनी राम नि0 ग्राम सतुईया थाना पुलभट्टा जिला उधमसिंह नगर द्वारा तहरीर देकर बंटी पुत्र श्री सुरेश नाथ निवासी सतुईया , उमेश पुत्र मुन्ना लाल निवासी सतुईया थाना पुलभट्टा जिला उधम सिंह नगर के विरुद्ध छीना झपटी करने का मुकदमा पंजीकृत कराया था। अभि0 बंटी नाथ पुत्र सुरेश नाथ निवासी ग्राम सतुईया थाना पुलभट्टा जनपद उधम सिंह नगर उम्र 26 वर्ष को लूट के माल सहित गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त अभियोग में अभि0 उमेश उपरोक्त फरार चल रहा था । पुलिस ने बताया कि उक्त अपराध के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लूट के अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये थे, जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व पुलिस अधीक्षक अपराध व क्षेत्राधिकारी सितारंगज के निर्देशन में थानाध्यक्ष थाना पुलभट्टा के नेतृत्व में गठित टीम उमेश पुत्र मुन्ना लाल निवासी सतुईया थाना पुलभट्टा जिला उधम सिंह नगर इसके घर से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में अभि0 उमेश कुमार ने बताया कि अपने साथी बंटी पुत्र सुरेश नाथ निवासी ग्राम सतुईया द्वारा अपने गाँव के ही पूरनलाल पुत्र नौनीराम के साथ मारपीट गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी देने व उसका पर्स छीनकर मोटरसाइकिल से भाग जाने की बात बताई और अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि पूरन लाल के लूटे गए 10 हजार रुपये मे से 3 हजार रुपये मैने अपने पास रखे थे और 07 हजार रुपये बन्टी को दिये थे बाद में जब पूरनलाल ने थाने में रिपोर्ट लिखा दी और पुलिस मेरे घर की चक्कर मारने लगी तो मै पुलिस के डर से इधर उधर छिपता फिर रहा था । हिस्से में आये पैसे खर्च हो गये है । अभि0 को रिमांड हेतु मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बिष्ट . उ0नि0 धीरज वर्मा,हे0का0 धरमवीर सिह,का दीपक बिष्ट शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप