आईपीएल में पैसा लगाकर कई गुना लाभ कमाने का लालच देकर 6.60 लाख ठगेपुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू  की

रुद्रपुर। आईपीएल क्रिकेट मैच में पैसा लगाकर कई गुना लाभ कमाने का लालच देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक युवक से लाखों रुपये ठग लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया है।
दर्ज रपट में धंजीत कुमार पुत्र निवास सिंह निवासी वार्ड 3 किशनपुर किच्छा ने कहा है कि 12 अगस्त 2023 को उसके व्हाट्सएप मोबाइल नम्बर पर फोन कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वयं को आईपीएल का अधिकारी बताकर क्रिकेट मैच में पैसा लगाकर लाभ कमाने का लालच दिया गया । उन्होंने पूरी प्रक्रिया बतायी और कहा गया कि आप पहले हमारे बताये अकाउंट में पैसे जमा करो फिर हम आपकी आईडी बनाकर उसमें प्वाइंट एड कर देगें फिर आप उन्ही प्वाइंट से क्रिकेट टीम सलेक्ट कर गेम खेलना। जिसमें आपको दुगुना चौगुना व दस गुना तक फायदा हो सकता है। धंजीत का कहना है कि उसके बाद उन्होंने उसे बैंक के खाता संख्या दिये। जिसमें उसने कुल 660602 रुपये की धनराशि जमा की । उसके तुरन्त बाद उन्होने आईडी क्रियेट कर दी और वह उनके बताए अनुसार क्रिकेट टीम में पैसे लगाता रहा इस अवधि में उसके खाते में पैसे भी आये। कुछ समय बाद जब उसके पैसे जाते रहे तो उनसे कहा कि सही टीम सेलेक्ट करने पर भी नहीं दिये जा रहे है तो वह बहाने बाजी करते रहे और बाद में उनके द्वारा उसे ब्लॉक कर दिया गया । जब जाकर मुझे ठगी का एहसास हुआ। रपट में धंजीत ने कहा है कि उससे कुल 660602 रुपये की धनराशि ठग ली गई है। पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद