किच्छा। पक्षियों से बगीचे की सुरक्षा के लिए लगाए गए मछली के जाल में फंसकर दर्जनों पक्षियों की मौत हो गयी। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरांचल कॉलोनी के पास स्थित एक आम लीची के बगीचे में एक व्यक्ति द्वारा आमों के पेड़ों को मछली के जाल से कवर्ड किया हुआ था जिसमें फंस कर दर्जनों पक्षियों की मौत हो गई । रुद्रपुर वन विभाग के कार्यालय को किसी व्यक्ति द्वारा सूचना देने पर वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर आकर निरीक्षण किया तो पाया कि आम और लीची के फलों की सुरक्षा हेतु एक व्यक्ति द्वारा पेड़ों के ऊपर मछली का जाल फैला रखा था जिसमें फंसकर दर्जनों पक्षियों की मौत हो चुके थी। मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है तथा आमों के पेड़ों के ऊपर डाले गए जालों को भी कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आम की बगीचे में पांच पेड़ों पर जाल लगाए गए थे। वन विभाग की टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी युवक का नाम रविदास है। वन विभाग की टीम में राजू दास, नंदन,रामवीर शामिल थे। समाचार लिखे जाने तक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी।




