जाल में फंसकर दर्जनों पक्षियों की मौत,  एक व्यक्ति को हिरासत में लिया आम और लीची के फलों की सुरक्षा हेतु  पेड़ों के ऊपर फैला रखा था मछली का जाल वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई

किच्छा। पक्षियों से बगीचे की सुरक्षा के लिए लगाए गए मछली के जाल में फंसकर दर्जनों पक्षियों की मौत हो गयी। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।   प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरांचल कॉलोनी के पास स्थित एक आम लीची के बगीचे में एक व्यक्ति द्वारा आमों के पेड़ों को मछली के जाल से कवर्ड किया हुआ था जिसमें फंस कर दर्जनों पक्षियों की मौत हो गई । रुद्रपुर वन विभाग के कार्यालय को किसी व्यक्ति द्वारा सूचना देने पर वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर आकर निरीक्षण किया तो पाया कि आम और लीची के फलों की सुरक्षा हेतु एक व्यक्ति द्वारा पेड़ों के ऊपर मछली का जाल फैला रखा था जिसमें फंसकर दर्जनों पक्षियों की मौत हो चुके थी। मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है तथा आमों के पेड़ों के ऊपर डाले गए जालों को भी कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आम की बगीचे में पांच पेड़ों पर जाल लगाए गए थे। वन विभाग की टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी युवक का नाम रविदास है। वन विभाग की टीम में राजू दास, नंदन,रामवीर शामिल थे। समाचार लिखे जाने तक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी