बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला भाजपा सरकार पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को संरक्षण देने का आरोप, इस्तीफे की मांग  

Spread the love

रूद्रपुर। प्रदेश में बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की।
प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा की अगुवाई में तमाम कार्यकर्ता डीडी चौक पर एकत्र हुए। बढ़ते अपराधों के विरोध में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले किया। दौरान मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गयी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में राज्य में हत्या, चोरी, डकैती, मासूमों से बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। अंकिता भण्डारी हत्याकांड, हेमा नेगी  हत्याकांड,  पिंकी  हत्याकांड,   मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में नाबालिग से बलात्कार के बाद अब हरिद्वार जनपद के बहादराबाद में 13 साल की मासूम के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या की घटना ने देवभूमि को शर्मसार किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिला अत्याचार की इन घटनाओं से गिरती कानून व्यवस्था उजागर होने के साथ-साथ राज्य की अस्मिता पर भी भारी चोट पहुंची है। महिला अपराध की अधिकतर घटनाओं में सत्ताधारी दल भाजपा से जुड़े लोगों का नाम सामने आने के कारण राज्य पुलिस पर इन घटनाओं में लीपापोती का दबाव बनाया जा रहा है। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा की सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं है। भाजपा के नेता ही बेटियों का शोषण कर रहे हैं। भाजपा के राज में पुलिस भी बेटियों के साथ अत्याचार कर रहा है। पंतनगर में एक युवती के पर थानाध्यक्ष द्वारा अनैतिक सम्बंधों का दबाव बनाने की कोशिश से साफ हो चुका है कि भाजपा के राज में कानून के रखवाले भी कानून का मजाक उड़ा रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर कांग्रेस चुप नही बैठेगी।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, सतीश कुमार, सुनील आर्या, अर्जुन विश्वास,बाबू विश्वकर्मा, योगेश चौहान, हरिंदर पाल, उमा सरकार, रिक्की कुमार गुप्ता, पप्पू जोशी, राजेश कुमार, सुरेश यादव, लता, विरेन्द्र कोली, भूपेन्द्र कुमार, परवेश कुरैशी, मोहन कुमार, राजीव राठौर, विकास विश्वास, असीम पाशा, संजय गुप्ता, इदरीश गोला, दीपक शर्मा, सुरेश यादव, संजीव राठौर, निरोद अधिकारी, निसार अहमद, हनीफ, इरशाद, अजगर, मनोज कुमार, राजेश बंसल, राजेश कुमार आदि समेत तमाम कांग्रेसी थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित