किच्छा। कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में बंद पड़ी राइस मिल में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में चौकीदार की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस की टीम ने मृतक के साथियों से जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और मृतक के परिजन भी किच्छा पहुंच गए।
फिलहाल पुलिस ने गंगाराम के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। मृतक के भाई मान सिंह ने बताया कि पांच भाइयों में गंगाराम तीसरे नंबर का था और विगत करीब 6 महीने से राइस मिल में चौकीदार की नौकरी कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।