उपायुक्त विपिन कुमार ने  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति गोदाम में मारा छापा

Spread the love

रुद्रपुर। खाद्य उपायुक्त व जिला पूर्ति अधिकारी  विपिन कुमार ने खाद एवं नागरिक आपूर्ति के गोदाम का औचक निरीक्षण किया और खाद्य स्टॉक की जांच की। इस दौरान गोदाम में राशन भरा मिला। जिसका वितरण सस्ता गल्ला दुकानों पर नहीं किया गया। जिस पर उपायुक्त ने अधीनस्थों को फटकार लगाते हुए शीघ्र ही खाद्यान्न का वितरण करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को उपायुक्त खाद्य एवं नवनियुक्त डीएसओ विपिन कुमार सुबह 11 बजे अचानक काशीपुर हाईवे स्थित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के गोदाम पहुंचे। जहां उन्होंने चावल, गेहूं और बाजरा की गुणवत्ता को परखा व स्टॉक रजिस्टर की जांच की। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि गोदाम में 3200 कुंटल गेहूं, 2400 कुंतल चावल और 1365 कुंटल बाजारा और पोषित आहार रखा हुआ था, लेकिन उसका वितरण सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों पर नहीं किया गया। इस पर उन्होंने नाराजगी जतायी और खाद्य विभाग के वरिष्ठ विपणन अधिकारी हेमंत जोशी तत्काल सस्ता गल्ला दुकानों में राशन पहुंचाने का आदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुकानों पर समय पर राशन मुहैया नहीं करना लापरवाही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएंगा। लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी