आरएएन में हुई वित्तीय साक्षरता के महत्व  पर कार्यशाला

रुद्रपुर। आरएएन पब्लिक स्कूल में वित्तीय साक्षरता पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कक्षा 11वीं और 12वीं के कॉमर्स के छात्रों ने विशेष रूप से भाग लिया।
कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि अमित गंभीर, प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट जो की 40 साल पुरानी फर्म मेजर्स के एएसजी एंड कंपनी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के प्रमुख है, सानिया गंभीर चार्टर्ड अकाउंटेंट जो कि उत्तराखंड में मेंसर्स एवीजीएम एंड एसोसिएट्स फॉर्म की प्रमुख है एवं विद्यालय की पूर्व छात्रा है तथा विद्यालय प्रबंधक मोहित राय रहे। प्रधानाचार्या भावना भनोट ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं विद्यार्थियों को सानिया गंभीर से प्रेरणा लेकर भविष्य निर्माण के प्रति जागरूक होकर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों एवं प्रधानाचार्या भावना भनोट के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को सीए बनने के बारे में अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता जैसे विषय के महत्व के बारे में बताते हुए जीवन में उसकी उपयोगिता के प्रति जागरूक किया गया। अमित गंभीर एवं सानिया गंभीर ने छात्रें के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। प्रबंधक मोहित राय ने विद्यार्थियों को भविष्य में आगे बढ़ाने के लिए इन अतिथियों से प्रेरणा लेने एवं मेहनत करके अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया एवं पूर्व छात्रा सानिया गंभीर को विद्यालय आकर अपने जूनियर्स को मार्ग दर्शन करने के लिए दिल से पूरे आरएएन परिवार की तरफ से धन्यवाद दिया। यह वर्कशॉप छात्रें के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव साबित हुई जो उनके भविष्य के निर्माण में सहायक होगी।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान