सत्रह वर्ष पूर्व लाखों रुपये जमा कराने के बाद भी व्यापारी को नहीं मिली दुकानें रोषित व्यापारियों ने सुपरटेक के मार्केटिंग हेड का घेराव कर ऑफिस को बंद करने की दी चेतावनी

Spread the love
रुद्रपुर। नैनीताल मार्ग पर स्थित सुपरटेक के मॉल बिग बाजार में करीब सत्रह वर्ष पूर्व एक व्यापारी द्वारा लाखों रूपये जमा कराने के बाद भी प्रबंधन द्वारा अभी तक दो दुकानें आवंटित न किये जाने से रोषित व्यावसाइर्यों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में सुपरटेक कार्यालय के समक्ष ज़ोरदार प्रदर्शन कर मार्केटिंग हेड सुशील कुमार का घेराव किया और उन्हें मामले में कार्रवाई कर शीघ्र दुकान आवंटित करने की मांग की। इस दौरान सुपरटेक के वाईस प्रेजिडेंट संजय अरोरा से मोबाइल पर हुई वार्ता में श्री जुनेजा ने उन्हें 15 जुलाई तक दुकानें आवंटित करने का समय दिया साथ ही कहा कि यदि व्यापारी विनोद चावला को दो दुकानें आवंटित नहीं की गई तो वह व्यापारियों के साथ मॉल के समक्ष धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
विनोद चावला पुत्र कश्मीर चावला निवासी निकट पांच मंदिर ने बताया कि उन्होंने 17 वर्ष पूर्वं बिग बाजार मॉल में दो सौ व एक सौ बीस वर्ग फीट की दो दुकानों के लिए 17 लाख रूपयों का एडवांस भुगतान किया था। उन्हें जो दुकाने दी जा रही थीं उनमें एक बड़ा पिलर होने के कारण अन्य दुकान देने की बात कही गई। जिस पर प्रबंधक द्वारा सहमति भी व्यक्त केी गई थी। परंतु आज सत्रह वर्ष हो गये हैं प्रबंधक द्वारा उन्हें सिर्फ आश्वासन ही दिये जा रहे हैं दुकाने नहीं आवंटित की गईं। जिससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में पूर्व में कई बार सुपरटेक के स्वामी सहित कई सम्बधित अधिकारियों से पत्राचार किया जा चुका है लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। प्रदर्शन करने वालों में मनोज छावड़ा, जितेन्द्र गांधी, राजवीर सिंह, हरदीप सिंह, जगरूप सिंह, वरूण सिंह, संजीव अरोरा, गौरव ग्रोवर, हर सिमरन सिंह,  संदीप राव, राजेश चावला, संजू बेदी, राजेश घीक, ओम प्रकाश सलूजा, राजीव छावड़ा, मनीष साहनी सहित कई व्यापारी मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई के बीच व्यापार मंडल के भीतर भी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। डीडी चौक से गावा चौक तक…

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रशासन ने प्रभावित व्यापारियों को दुकानें हटाने के लिए समय-सीमा निर्धारित कर दी है। इसी बीच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार