प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने  किया आपदा प्रभावित स्थानों का दौरा

Spread the love

सितारगंज/ खटीमा। जनपद ऊधमसिंह नगर प्रभारी मंत्री एवं सरकार में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ऊधमसिंहनगर के सितारगंज के शक्ति फार्म, प्रतापपुर तथा खटीमा, चकरपुर सहित प्रभावित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर अतिवृष्टि के कारण हुए जलभराव तथा हानि का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा प्रभावित परिवारों के भेंट कर उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को जलभराव की स्थिति से निपटने तथा प्रभावितों के लिए राहत सामग्री सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सभी आपदा प्रभावितों के रहने, खाने व दवाओं की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आपदा के कारण पशुओं तथा फसलों को हुई क्षति का आकलन कर  मुआवजा पीड़ितों को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके उपरांत मंत्री गणेश जोशी ने सांसद अजय भट्ट के साथ प्रभावित क्षेत्र खटीमा के भूड़ महोलिया, विकास कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में आपदा की स्थिति जानी। इसके अतिरिक्त मंत्री जोशी ने खटीमा के अमाऊ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया। मंत्री गणेश जोशी ने जनपद में आपदा के दौरान जिला प्रशासन तथा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ़ द्वारा शीघ्रता से हुए राहत बचाव कार्य के लिए प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों तत्परता से रेस्क्यू करने के लिए बधाई भी दी। उन्होंने कहा पुष्कर सिंह धामी सरकार आपदा की इस स्थिति में प्रभावितों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने हेतु प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई के बीच व्यापार मंडल के भीतर भी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। डीडी चौक से गावा चौक तक…

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रशासन ने प्रभावित व्यापारियों को दुकानें हटाने के लिए समय-सीमा निर्धारित कर दी है। इसी बीच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार