बेटे से मिलने आए पिता का मिला शव

रुद्रपुर, अपने बेटे से मिलने पीलीभीत से रुद्रपुर आए व्यक्ति का कमरे में शव पड़ा होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम ड्यूली पीलीभीत यूपी निवासी 42 वर्षीय गेंदन लाल राजमिस्त्री का कार्य करता था, जबकि उसका बेटा जय सिंह थाना ट्रांजिट कैंप में किराए के मकान में रहता है और सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। बताया जा रहा है कि रविवार को गेंदन अपने बेटे से मिलने रुद्रपुर आया, लेकिन बेटा ड्यूटी पर होने के कारण उससे मुलाकात नहीं हो सकी।

इसी दौरान वह बेटे के कमरे पर ही खाना बनाने लगा, तभी अचानक वह गश खाकर गिर गया। देर शाम को जब जय सिंह वापस लौटा तो पिता को जमीन पर पड़ा देखा। यह देखकर उसके हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन में व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप के दरोगा ललित चौधरी ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा