तीन दिन से लापता युवक का नानकसागर डैम में  मिला शव 

नानकमत्ता। तीन दिन से लापता युवक का नानक सागर डाम में पुलिस ने शव बरामद किया है, जिसके बारिश के तेज बहाव में नदी में डूबने की आशंका थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पिपलिया पिस्तौर निवासी हरीश सिंह राणा पुत्र आनन्द सिंह राणा आठ जुलाई को घर से किसी काम के लिए निकला था, जो शाम तक घर नहीं पहुंचा, स्वजनों ने उसकी खोजबीन की तो उसका कहीं पता नहीं चला। ग्राम बरकीड़ाडी में भारी बारिश में देवहा नदी में एक युवक के डूबने की खबर गांव में फैली थी, लेकिन डुबे युवक का कही पता नही चला था। नौ जुलाई को हरीश राणा की गुमशुदगी की सूचना परिवार वालों ने पुलिस को दी थी। बुधवार को प्रातः पुलिस को नानकसागर बाऊली साहिब के आगे डैम में एक युवक के शव दिखाई देने की सूचना पर एसआई शंकर सिंह बिष्ट, एसआई अशोक काण्डपाल मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त स्वजनों ने हरीश राणा की रूप में की। भारी  बारिश के चलते देवहा नदी के जलस्तर बढ़ने से युवक के डुबने की आषंका जताई जा रही है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा