जमरानी बांध विस्थापितों से पहले खुरपिया और प्रयाग फार्म के लोगों का सरकार करे पुनर्वासः बेहड़ विधायक तिलक राज बेहड ने आयुक्त और जिलाधिकारी को लिखे पत्र

किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड ने कहा कि किच्छा के खुरपिया फार्म व प्रयाग फॉर्म में जमरानी बांध विस्थापितों को सरकार द्वारा बसाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा पुनर्वास के लिए सवा करोड़ रुपये का भी प्रावधान किया है। इसके लिए एजेंसी भी नामित कर दी गई है। जबकि खुरपिया फार्म व् प्रयाग फार्म में वर्षों से रह रहे लोगों का पुनर्वास नहीं किया गया है। बेहड़ ने बताया कि इस सम्बन्ध में उन्होंने आयुक्त कुमायूँ मण्डल और जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर को पत्र लिखे हैं।
बेहड़ ने कहा कि आजादी से पूर्व तथा बाद में खुरपिया फार्म का प्रयाग फॉर्म में सैकड़ो परिवार अपना मकान बनाकर रहते हैं, तथा मजदूरी आदि का कार्य करते हैं। उपरोक्त स्थान पर एम्स मेडिकल कॉलेज का भी निर्माण चल रहा है, कई और ऊद्योग भी सरकार लगाना चाहती है। खुरपिया फार्म की जमीन भी सरकार के द्वारा अन्य योजनाओं को भी आवंटित की गई है। ऐसी स्थिति में पूर्व में बसे सैकड़ों परिवारों का भविष्य भी खतरे में है। इससे पहले पूर्व सरकार के द्वारा 500 एकड़ भूमि लगभग खुरपिया फार्म में बसे लोगों को भी दी जाएगी ऐसा फैसला किया गया था। आज तक खुरपिया फार्म व प्रयाग फार्म में लोगों को जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई है, और जमरानी बांध के लोगों को पुनर्वास करने की तैयारी चल रही है। बेहड ने कहा कि जमरानी बांध के प्रभावित परिवारों को पुनर्वास हो हमें कोई आपत्ति नहीं है। परंतु उससे पहले प्रयाग फॉर्म व खुरपिया फार्म में बसे लोगों का पुनर्वास हो उनके लिए भी इसी के साथ जमीन का ले-आउट किया जाए । अगर ऐसा नहीं होता तो इसका विरोध किया जाएगा नहीं तो ले-आउट नहीं होने दिया जाएगा । विधायक बेहड़ ने आयुक्त कुमायूँ मण्डल और जिलाधिकारी से इस प्रकरण पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए प्रयाग फॉर्म व खुरपिया फार्म में बसे लोगों का पुनर्वास करने की मांग की है। उन्होंने पंतनगर थाना प्रभारी के विरुद्ध दर्ज की गई एफआईआर को लेकर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला द्वारा की जा रही बयानबाजी पर कहा कि पूर्व विधायक जातिवाद की राजनीति कर रहे हैं जबकि सभी लोग अन्य जाति के हैं। उन्होंने कहा कि शुक्ला अनर्गल बयानबाजी पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी जनता का शोषण करेगा। मैं उसके खिलाफ आवाज उठाऊंगा।
उन्होंने कहा कि क्या राजेश शुक्ला ने कर्मचारियों का ठेका ले रखा है जो उनके पक्ष की बात करते रहते हैं जो गलत होगा मैं उसके खिलाफ आवाज जोर से उठाऊंगा चाहे वह कोई भी हों। पत्रकार वार्ता में भूपेंद्र चौधरी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कुमार कोली भी मौजूद थे।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा