चीनी मिलो के पास अनुपयोगी भूमि में सौर ऊर्जा स्थापित किये जाने को लेकर किया मंथन

रुद्रपुर। जिलाधिकारी/प्रबन्ध निदेशक उत्तराखंड शुगर्स  उदयराज सिंह की अध्यक्षता में चीनी मिल नादेही/बाजपुर के पास उपलब्ध अनुपयोगी भूमि में सौर ऊर्जा स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में जिला सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में आईटीसी कम्पनी द्वारा चीनी मिल के लैण्ड बैंक पर सोलर पावर प्लांट लगाये जाने का प्रस्ताव दिया गया।
जिस पर जिलाधिकारी/प्रबंध निदेशक उ.ख. शुगर्स बताया कि  बाजपुर शुगर मिल में  30 एकड़, नादेही में 20 एकड़ व किच्छा में 10 एकड़ अनुपयोगी  भूमि उपलब्ध है । उन्होंने आईटीसी कंपनी को उपलब्ध भूमि के मूल्यांकन के आधार पर चीनी मिल्स को वास्तविक लाभ के आधार पर आवश्यक आनुपातिक धनराशि दिये जाने अथवा उपलब्ध भूमि के वार्षिक लीज रेन्ट के आधार पर धनराशि का भुगतान दिये जाने के पृथक-पृथक प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि  परस्पर सहमति के उपरांत अग्रेत्तर कार्यवाही की जा सके। बैठक में अधिशासी निदेशक बाजपुर शुगर मिल हरबीर सिंह, नादेही चीनी मिल से  खिमानंद, डीसी पांडे, एसपीओ उरेड़ा सुरेंद्र सिंह रावत, आईटीसी कंपनी से अजय कौशिक, अभिषेक अवस्थी, अमरेन्द्र प्र्रताप सिंह, दीपिका सेमवाल आदि उपस्थित थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा