कांग्रेस ने हमेशा गरीबों को बसाने और भाजपा ने उजाड़ने का काम किया:  रावत 

Spread the love
कांग्रेस ने हमेशा गरीबों को बसाने और भाजपा ने उजाड़ने का काम किया:  रावत

रुद्रपुर पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
रुद्रपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का जिला मुख्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया साथ ही उन्हें रुद्रपुर में प्रशासन द्वारा गरीबों को उजाड़े जाने की कार्रवाई को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। हरीश रावत ने मामले को लेकर सीएम से वार्ता करने का आश्वासन दिया।
एक होटल में पूर्व सीएम हरीश रावत का स्वागत करने के साथ ही जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा सहित शहर के अन्य कांग्रेस नेताओं ने रुद्रपुर के हालातों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। हिमांशु गावा ने बताया कि भगवानपुर गांव में पुलिस ने बर्बरता पूर्ण व्यवहार करते हुए गरीबों की बस्ती को उजाड़ने का काम किया है। पुलिस ने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा और उन पर लाठियां बरसायी। इसके अलावा प्रशासन जगतपुरा, शिवनगर, खेड़ा, भूत बंगला आदि बस्तियों में सैकड़ों मकानों को अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ने की तैयारी कर रहा है,  इसके लिए प्रशासन ने नोटिस भी थमा दिये हैं। जिससे हजारों के सामने बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है।
हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबों को बसाने का काम किया है जबकि भाजपा सरकार ने हमेशा गरीबों को उजाड़कर उनके आशियाने को छीनने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो नजूल नीति बनाई थी वह आम जनता के हित में थी, लेकिन भाजपा सरकार ने नई नजूल नीति के नाम पर सिर्फ जनता को छलने का काम किया है। नजूल नीति पर आज सभी को मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है। श्री रावत ने कहा कि भाजपा जन अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर रही है। जनता में सरकार के खिलाफ असंतोष है। श्री रावत ने कहा कि कांग्रेस जनता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि गरीबों को उजाड़े जाने की कार्रवाई को लेकर वह शीघ्र ही खुद मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। जरूरत पड़ी तो जनता को साथ लेकर बड़ी लड़ाई लड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाना जरूरी है तो पहले प्रभावित लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था की जानी चाहिए। इस अवसर पर सीपी शर्मा, मीना शर्मा,अनिल शर्मा, संदीप चीमा,सुनील आर्य, सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा,सुरेश यादव, संजीव राठौर, आरिफ अली  , परवेश  कुरैशी  ,डा- अजय सिंह, हरीश बावरा, गोपाल भसीन,भूपेश सोनी, मकसूद अहमद, इरशाद आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप