सुबह-सुबह  भगवानपुर कोलड़िया में दर्जनों आशियानों पर गरज जेसीबी घरों को धराशायी होता देख परिजन हुए बेहाल  भारी फोर्स के आगे नहीं हो सका विरोध, देखते रहे लोग

रुद्रपुर रुद्रपुर के भगवानपुर कोलडिया में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। अतिक्रमण हटाने से पूर्व यहां से घरों से अतिक्रमणकारियों को हटाया गया। घरों से सिलेंडर आदि ज्वलनशील पदार्थों को भी निकाला गया। हालांकि, शनिवार को यहां पर भारी पुलिस फोर्स के चलते किसी तरीके का विरोध देखने को नहीं मिला है।
बीते गुरुवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान यहां जबरदस्त बवाल हुआ था। इसको देखते हुए प्रशासन ने एक दिन का समय अतिक्रमणकारियों को अपना सामान हटाने के लिए दिया था। मोहलत खत्म होने के बाद प्रशासन ने शनिवार सुबह 8:30 बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। एसपी सिटी मनोज कत्याल समेत भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई है। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक साढ़े छह बीघा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में 40 अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के संबंध में नोटिस दिए गए थे। गुरुवार को हुई कार्रवाई में करीब 40 अतिक्रमण आंशिक रूप से हटाए गए थे। आज सभी अतिक्रमण को पूरी तरीके से ध्वस्त किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में पांच जेसीबी लगी हुई है। वहीं एक पोकलैंड मशीन भी लगाई गई है।
उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में आज पुलिस, प्रशासनिक तथा विभागीय अधिकारियों की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ टीम द्वारा काशीपुर मार्ग पर ग्राम भगवानपुर कोलड़िया में पल्लविका नर्सरी तक मार्ग किनारे सरकारी भूमि पर से अतिक्रमण पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान रोते बिलखते लोग अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर उनके दशकों पुराने आशियाने न तोड़ने की गुहार लगाते रहे लेकिन अधिकारियों ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। आखिरकार कुछ ही घंटों में आठ जेसीबी मशीनों की गर्जनों के बीच दर्जनों भवन मलवे में तब्दील हो गये। इस पूरे अभियान की अधिकारियों द्वारा ड्रोन कैमरे से न सिर्फ निगरानी की गई वरन वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान क्षेत्र में शांति व यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए जहां यातायात को वन वे किया गया था वहीं लोगों को काफी दूर पर ही रोक उन्हें अभियान स्थल पर आने से मना कर दिया गया था। इससे पूर्व आज प्रातः पूर्ण तैयारियों के साथ उच्च न्यायालय के निर्देश पर एसडीएम रूद्रपुर मनीष बिष्ट, किच्छा के कौस्तुभ मिश्र, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ओमपाल सिंह, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ रूद्रपुर निहारिका तोमर, काशीपुर की अनुषा बडौला, सीओ संचार रेवाधर मठवाल, कोतवाल धीरेन्द्र कुमार, ट्रांजिट कैम्प थानाध्यक्ष भारत सिंह समेत तमाम अधिकारी तीन कम्पनी पीएसी व जनपद के भारी पुलिस बल, फायर ब्रिगेड, एंटीराईट स्क्वायड तथा विभागीय कर्मचारियों के साथ ग्राम भगवानपुर कोलड़िया पहुंचे। टीम को आते देखते ही वहां रह रहे परिवार के लोगों ने विरलाप करना शुरू कर दिया।
अधिकारियों के वहां पहुंचने पर लोगों ने उनके आगे दोनों हाथ जोड़कर व पैर पकड़कर अपने दशकों पुराने आशियानों को न तोड़ने की गुहार लगाई लेकिन अधिकारियों ने उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए कार्य में बाधा न ड़ालने को कहा। जिसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीमों ने निर्धारित स्थानों पर अपना मोर्चा सम्भाल लिया। यातायात वन वे कर दिया गया और लोगों को मौके पर आने से पूरी तरह से रोक दिया गया। देखते ही देखते टीम के साथ आई आठ जेसीबी मशीनें वहां अवैध रूप से बनाये गये लोगों के दर्जनों भवनों पर टूट पड़ीं। जिससे वहां के परिवारों के बुजुर्गो, महिलाओं व बच्चों की आंखों से आंसुआंे का झरना बह उठा। मजबूर होकर सभी अपने दशकों पुराने आशियानों को टूटते हुए देखने लगे और जोर जोर से रोने लगे। इस बीच एक युवक ने टीम के आगे चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसके भवन को तोड़ा गया तो वह तथा उसका सारा परिवार जहर खाकर आत्महत्या कर लेगा। इतना कहकर जब वह भागने लगा तो पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसे अपनी हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी था।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी